SBI Bank Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वित्तीय सहायता की जरुरत हर किसी को कभी न कभी महसूस होती है | खासकर जब हमें अचानक से पैसो की जरुरत होती है तो एसबीआई पर्सनल लोन एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है | अगर आप एसबीआई बैंक से लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
एसबीआई पर्सनल लोन क्या है ?
एसबीआई पर्सनल लोन एक प्रकार का बिना सिक्योरिटी वाला लोन है जो खासतौर पर व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है | इसमें किसी भी प्रकार की सम्पति या गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है | आप इस लोन का उपयोग किसी भी व्यक्तिगत जरुरत जैसे की चिकित्सा खर्च, शिक्षा, शादी, यात्रा या किसी आपातकालीन स्थिति में कर सकते है | एसबीआई बैंक से आप 1 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते है | यह लोन आपको सरल ब्याज डरो और लचीलापन के साथ मिलता है जिससे आपकी भुगतान क्षमता पर असर नहीं पड़ता है |
एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
अगर आप एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता
- एसबीआई बैंक से लोन लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 58 साल तक होनी चाहिए |
- सैलरीड कर्मचारी के लिए न्यूनतम आय 15 हजार प्रतिमाह होना चाहिए अगर आप एक बिजनेसमैन है तो आपकी अधिक आय का प्रमाण देना होता है |
- लोन लेने वाले आवेदक का क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
- आपको एसबीआई पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले कुछ महीनो का स्थिर कामकाजी अनुभव होना चाहिए | सैलरीड कर्मचारी के लिए यह एक साल और व्यवसायियों के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए |
एसबीआई बैंक से लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को एसबीआई बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Personal Loan के लिए ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पर्सनल लोन आवेदन फॉर्म मिलेगा इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और लोन के लिए आवेदन राशि भरना होगा |
- आवेदन फॉर्म के साथ आपको कुछ जरुरी दस्तावेज अपलोड करना होगा जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण आदि |
- एसबीआई का सिस्टम आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, आय और आवेदन की जानकारी के आधार पर आपकी पात्रता का मूल्यांकन करेगा और अगर आप पत्र पाए जाते है तो आपको लोन स्वीकृति की सूचना मिल जाएगी |
- अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो लोन राशि आपके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा | यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी हो सकती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |